Spread the love

24वीं शहादत दिवस पर याद किये गये स्व. रामचंद्र प्रधान,पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा समेत पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि…

सरायकेला: संजय मिश्रा : खरसावां के बडाबांबो के गितीतोला गांव में रविवार को भाजपा के दिवंगत कार्यकर्ता स्वर्गीय रामचंद्र प्रधान का 24वां शहादत दिवस मनाया गया. मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत भाजपा नेताओं ने स्व. रामचंद्र प्रधान की तस्वीर व समाधी स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा कि स्व रामचंद्र प्रधान पार्टी के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता थे. उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी. वे आजीवन पार्टी व समाज के लिये कार्य करते रहे. उनकी कमी पार्टी को हमेशा खलती रहेगी. इस दौरान अर्जुन मुंडा ने स्व रामचंद्र प्रधान के परिजनों से भी मुलाकात कर कुशलक्षेम पुछा.

Advertisements
Advertisements

पूर्व विधायक मंगल सोय ने कहा कि स्व रामचंद्र प्रधान पार्टी के क्रांतिकारी कार्यकर्ता और उन्होंने पार्टी के लिये अपने जीवन की आहुति दी थी. भाजपा कार्यकर्ता स्व रामचंद्र प्रधान की हत्या 29 सिंतबर 1999 को हुई थी. इसके पश्चात पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा गांव के लोगों के साथ बैठक कर हाल चाल जाना. इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर ग्रामीणों के साथ चर्चा की.

मौके पर मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, लाल सिंह सोय, विश्जीत प्रधान, प्रशांत महतो, नयन नायक, रासहुल दास समेत काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद थे. इसके पश्चात पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा खरसावां के बडाकुडमा में सरोज प्रमाणिक व मोलाडीह गांव के विजय महतो व कुचाई के छोटाचाड़की गांव के प्रदीप सिंहदेव के आवास पर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त की.

Advertisements

You missed