Advertisements
Spread the love

पीपिंग सेरेमनी में एसपी ने नवप्रोन्नत साक्षर आरक्षियों एवं आरक्षियों को प्रदान किया सितारे और रैंक…

सरायकेला : संजय मिश्रा । पुलिस मुख्यालय झारखंड रांची द्वारा सरायकेला जिला बल के कुल 111 साक्षर आरक्षियों को सहायक अवर निरीक्षक की कोटि में प्रोन्नति दी गई है। साथ ही 23 आरक्षियों को हवलदार की कोटि में प्रोन्नति दी गई है। नवप्रोन्नत उक्त सभी पुलिस पदाधिकारी और हवलदार के लिए पुलिस केंद्र सरायकेला में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।

Advertisements

जिसमें पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत द्वारा नवप्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों के कंधे पर सितारे लगाया गया। और साथ ही नवप्रोन्नत हवलदारों के दाहिने हाथ पर रैंक लगाते हुए सभी के उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सहित परिचारी प्रवर, परिचारी, पुलिस एवं संगठन के पदाधिकारी पिपिंग सेरेमनी में शामिल रहेः

You missed