Spread the love

चाकुलिया: कान्हाईश्वर पाहाड़ पर्यटन स्थल सीढ़ी सह सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास विधायक समीर महान्ती ने फीता काटकर किया

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) वन , पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा विधायक समीर मोहंती के अनुशंसा पर चाकुलिया प्रखंड के प्रसिद्ध कान्हाईश्वर पाहाड़ में लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से कान्हाईश्वर पाहाड़ पर्यटन स्थल सह सौंदर्यीकरण कार्य किया जाना है. इस दौरान बुधवार को कान्हाईश्वर पाहाड़ पर्यटन स्थल सह सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास फीता काटकर किया. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो, रेंजर दिग्विजय सिंह, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, उप प्रमुख कविता साव, सहदेव नायक पुजारी, सोमाई मांडी, ठाकुर दास बास्के, प्रफुल्ल ग्वाला, बैद्यनाथ हांसदा, राम मांडी, तरुण ग्वाला, निखिल नायक, समीर दास, झामुमो प्रखंड सचिव बलराम महतो, उप मुखिया कृष्णा महतो, पूर्व मुखिया कनाई मांडी, अक्षय नायक, संतोष मंडल, टुलु साव, सुनील हेंब्रम, कालिदास हेंब्रम, सुनाराम मांडी, सावना हांसदा, मिथुन कर, बबलू मुर्मू, तापस राय आदि उपस्थित थे.

Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed