Advertisements
Spread the love

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का दर्शन कर माथा टेका और खीर प्रसाद ग्रहण किये, मंडल परिवार ने 50 किलो दुध का खीर प्रसाद का किया वितरण….

चांडिल – कल्याण पात्रा । टीसीआई आसनबनी में पौराणिक दुर्गा मंदिर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटि के द्वारा आसनवनी मैदान में भव्य पूजा का आयोजन किया गया । मां शारदीय के नमवी पूजन उत्सव के अवसर पर  गोबर्धन मंडल और निताई मंडल और मंडल परिवार के द्वारा भव्य खीर प्रसाद का वितरण किया गया ।

Advertisements

ही निताई मंडल ने बताया की नमवी पूजन उत्सव के अवसर पर 50 किलो दुध का खीर श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया ।  निताई मंडल ने कहा कि टीसीआई आसनबनी में पौराणिक दुर्गा मंदिर है जिसका संचालन श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटि के द्वारा किया जाता । इस वर्ष कमिटी के द्वारा भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है । जिससे देखने के लिए चांडिल प्रखंड के आस पास गांव के श्रद्धालु मां दुर्गा के आर्शीवाद और माथा टेका । वही मंडल परिवार की ओर से वितरण खीर प्रसाद का सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया ।

इस मौके पर होरेन मंडल, सुमित मंडल,गोराचंद मंडल,पायल मंडल,काजल रानी,परमजीत मंडल, सहीत मंडल परिवार उपस्थित थे ।

 

 

You missed