Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: जंगली हाथी ने शौच करने गए युवक देवाशीष मुंडा को पीछे से किया हमला, युवक ने तोड़ा दम

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) प्रखंड के जामुआ पंचायत स्थित इंदबनी गांव में गुरुवार की सुबह करीब एक जंगली हाथी के हमला से 31 वर्षीय युवक देवाशीष मुंडा की मौत हो गयी है. घायलावस्था में घर के सदस्य निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. यहां चिकित्सकों ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना पाकर वन विभाग की टीम पहुंची. वन विभाग द्वारा मृतक के भाई विनय कुमार मुंडा को मुआवजा के रूप में तत्काल एक लाख रुपए उपलब्ध कराए गए. इसकी सूचना पाकर विधायक समीर मोहंती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतक के परिजन से मिलकर सांत्वना दिया. मिली जानकारी के मुताबिक देवाशीष मुंडा का किराने की दुकान है. रात में वह दुकान में ही सोता था. इस दौरान गुरुवार सुबह करीब 5 बजे वह शौच के लिए दुकान से निकला था तभी दस हाथियों के झुंड में से एक हाथी ने उस पर पीछे से हमला कर दिया. हाथी ने उसे पटक दिया और पेट में दांत घुसेड़ दिया. घर के सदस्यों द्वारा घायल अवस्था में निजी वाहन से चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था. लाने के क्रम में केरुकोचा के समीप ही युवक ने दम तोड़ दिया.

Advertisements

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित