Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: आमलागोड़ा गांव में यंग स्टार क्लब द्वारा आयोजित सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा पंडाल का नैना मोहंती ने फीता काटकर किया उद्घाटन

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) प्रखंड के लोधाशोली पंचायत स्थित आमलागोड़ा गांव में यंग स्टार क्लब द्वारा सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर बुधवार की देर रात मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती की पत्नी नैना मोहंती ने पूजा पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया. इसके उपरांत नैना मोहंती ने माता लक्ष्मी के चरणों ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. लक्ष्मी पूजा को लेकर क्लब द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण किया गया. वहीं आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गई. पूजा के उपलक्ष्य में यंग स्टार क्लब द्वारा गुरुवार को विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. क्लब के अध्यक्ष बलराम बारिक ने बताया कि गुरुवार की देर शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन की गई. इस मौके पर झामुमो नेता गोपन पड़ीहारी, राजु कर्मकार, पृथ्वीराज बारिक, कांचन बारिक, जगन्नाथ बारिक, सुमन परिहाडी़, मानस बारिक, विमल माहकुड़, प्रकाश माहकुड़, राहुल बारिक, सिमंतों बारिक, बलराम बारिक, राजीव बेरा आदि उपस्थित थे.

You missed