
निर्वाचन कोषांग अंतर्गत संचालित कार्यों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने लिया जायजा, तय समय सीमा के अंदर सभी कार्यों का सम्पादन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश…
सरायकेला: संजय मिश्रा । झारखण्ड विधानसभा आम निर्वाचन-2024 के सफल क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न कार्यों के संपादन के लिए एक ओर जहां विभिन्न कोषांग का गठन किया गया है वहीं दूसरी ओर निर्वाचन संबंधित सभी कार्यों के संपादन के लिए वरीय पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न कोषांगो का निरीक्षण कर कार्यों के संपादन के संबंध में जानकारी ली जा रही है साथ ही सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने हेतु नियमित समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला समाहरणालय स्थित निर्वाचन कोषांग का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के द्वारा निरीक्षण कर कार्य दायित्वों की जानकारी ली गई।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विधानसभा आम निर्वाचन-2024 को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि विधानसभा आम चुनाव के कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरी निष्ठा एवं तत्परता से गंभीरता पूर्वक अपने कार्यों का निष्पादन करें। इस क्रम में उन्होंने उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्वाचन आयोग के निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी कार्य पूर्ण कराने के आदेश दिए।
उन्होंने प्रत्येक कोषांग द्वारा प्राप्त प्रतिवेदनो को तय समय सीमा के अंदर भारत निर्वाचन आयोग एवं झारखंड निर्वाचन आयोग को भेजनें के निर्देश दिए। इस क्रम में उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त जारी दिशा निर्देश के आलोक में विभिन्न बिंदुओं का पालन करते हुए शहरी एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन तथा प्राप्त बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें।
Related posts:

