Advertisements

खनन विभाग के द्वारा हल्दी पोखर के समीप अवैध बालू एवं गिट्टी लोडेड, दो हाईवा को पकड़ा गया…
जमशेदपुर/ पोटका अभिजीत सेन
उपयुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के आदेश के बाद जिला खनन पदाधिकारी खनिजों के अवैध परिवहन उत्खनन, भंडारण, को लेकर कोवाली पुलिस के सहयोग से जांच अभियान चलाया गया। गुरुवार को जांच के दौरान हल्दीपोखर के समीप अवैध खनिज पदार्थ लोडेड दो हाईवा पकड़ा गया।
जिसमें एक हाईवा पर 600 सेफ्टी बालू तथा दूसरे पर 600 सेफ्टी गिट्टी लदा हुआ था। हाईवा के रोकते ही ड्राइवर भाग निकला वहीं वाहन मालिक द्वारा अब तक किसी तरह का कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिसको लेकर कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान द्वारा अग्रतार कार्रवाई के लिए खनन विभाग को लिखित सूचना देते हुए आगे की कार्रवाई की मांग की है। जांच रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
