
चम्पाई की जीत के लिए मांगी मन्नत, माँ तारा के दरबार में मत्था टेकने निकले सरायकेला के बाइक राइडर्स प्रशांत मोहन्ती…
सरायकेला (संजय मिश्रा) । चार दिनों की राइड पर माँ तारा पीठ (बंगाल) के लिए बाइक राइडर युवाओं का दल रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि वे जहां-जहां से होकर गुजरेंगे, वहां एकता और भाईचारे का संदेश भी देंगे। विधानसभा चुनाव परिणाम और राज्य में नई सरकार बनने के लिये आम लोगों के बीच राजनीतिक चर्चाएं बहुत जोरों से हैं, लेकिन अपने पसंदीदा नेता को जिताने के लिए लोगों द्वारा मांगी गईं अनूठी मन्नतें भी अब चर्चाओं में हैं। सरायकेला आदित्यपुर के युवा प्रशांत मोहंती उर्फ गोपी बाईक राइडिंग कर युवाओं के साथ चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की सत्ता वापसी की मन्नत मां तारा से मांगी है।

राज्य में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने के लिए देश भर में जगह जगह धर्म स्थल जाकर मन्नत मांग रहे है। बता दें कि 27 अक्टूबर को कोल्हान के प्रसिद्ध मंदिर हाथी खेदा में मन्नत कर चम्पाई सोरेन की जीत के लिए श्री मोहन्ती नंगे पांव रहने की प्रण ली थी कि जब तक पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की जीत नहीं हो जाती तब तक वह अपने पैरों में चप्पल और जूता कुछ भी नहीं पहनेंगे और अब वे बाइक राइड कर मां तारा पीठ के दरबार में मत्था टेकने रवाना हो गए हैं। श्री मोहन्ती 4 दिनों की बाईक राइड पर बंगाल के लिए रवाना हुए।
जहां गुरुवार को माँ तारा के दरबार में आशीर्वाद लिया। 610 किमी की सफर बाइक राइडिंग सफर पर निकले राइडर प्रशांत ने राइड पर जाने से पहले बताया कि चुनाव के दौरान मैंने दोस्तों के साथ चुनाव में चम्पाई की जीत की मन्नत मांगी है। यह एक स्पेशल टूर है, जिसमें हम उनके खान-पान और रहन-सहन सहित पूरे परिवेश को डाक्यूमेंटेड करेंगे। वहीं देश की एकता और भाईचारे का संदेश प्लेकार्ड के माध्यम से देंगे। इसका उद्देश्य है कि यह राइडिंग हम घूमने के लिए नहीं कर रहे, बल्कि हमारा उद्देश्य है कि देश के सभी राज्यो एवं भाग और वहां की संस्कृति को समझें।
Related posts:

