Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार चलाया गया वाहन जांच

बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार ओवर लोडिंग बसों के खिलाफ बहरागोड़ा, बरसोल में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ओवरलोडिंग और वाहनों के कागजातों की जांच की गयी। इस दौरान 28 वाहनों के कागजातों की जांच-पड़ताल में एक वाहन का टैक्स बकाया होने पर जब्त किया गया जब्त बस को थाने को सौंप दिया गया। जबकि 6 बसों से लगभग ₹49, 500 जुर्माना किआ गया। जांच के दौरान ओवरलोडिंग के अलावा वाहनों के फिटनेस परमिट, इंश्योरेंस, प्रदूषण, टैक्स आदि कागजातों की साधनता से जांच की गई. जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय के नेतृत्व में जिला मोटर यान निरीक्षक श्री सूरज हेंब्रम ने अभियान चलाया। इस अभियान में 6 बसों से जुर्माना वसूला गया एक बस का टैक्स फेल होने पर जब्त किया गया. मोटर यान निरीक्षक सूरज हेंब्रम ने 12 बजे से 5 बजे तक अभियान चला उन बसों को पकड़ा , जिनकी छत पर यात्री और काफी सामान लदा हुआ था। सड़क सुरक्षा को देखते हुए जिला परिवहन विभाग की ओर से यह अभियान चलाया गया। मोटरयान निरीक्षक ने यात्री वाहन संचालकों को ओवरलोडिंग नहीं करने अन्यथा जांच के क्रम में पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी है। यात्री वाहन संचालक ओवरलोडिंग नहीं करे अन्यथा जांच के क्रम में पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माना कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

You missed