Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: एयरपोर्ट में पिकनिक मनाने के लिए हवाई पट्टी पर उमड़ी भीड़, हवाई पट्टी में रहा जश्न का माहौल

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया की हवाई पट्टी पर नववर्ष के अवसर पर बुधवार को पिकनिक मनाने को लेकर सुबह से ही गुलजार रहा. पिकनिक मनाने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी थी. शाम तक लोग पिकनिक मनाने में लोग मस्त रहें. हवाई पट्टी पर विभिन्न प्रकार की चाट, फूचका, खिलौने और खाने के सामानों की दुकानें सजी थी. लोगों ने जमकर पिकनिक का लुफ्त उठाया और नृत्य किया. वहीं बच्चे हवाई पट्टी पर लगी दुकानों पर जाकर खिलौना आदि की खरीददारी की. लोगों ने आपसी एकता और भाईचारा के साथ नव वर्ष को मनाया और एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. हवाई पट्टी पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस के पदाधिकारी जवानों के साथ तैनात थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा भी स्थिति का जायजा लेने पहुंचीं. अनेक लोगों ने हवाई पट्टी क्षेत्र में स्थित ध्यान फाउंडेशन की गौशाला का भ्रमण किया. हजारों लोगों ने शाम तक पिकनिक का लुफ्त उठाया. बच्चों ने खूब मस्ती की. वहीं युवाओं ने भी खूब मस्ती की. जगह जगह पर लाउडस्पीकर के धुन पर युवाओं की टोली नव वर्ष का आनंद उठा रहे थे. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी नव वर्ष के अवसर पर पिकनिक मनाकर ग्रामीण नव वर्ष का आनंद उठाया. वही कुछ लोग नव वर्ष की शुरूआत विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर नव वर्ष की खुशियां मनाई. नव वर्ष के अवसर पर चाकुलिया के प्रसिद्ध नागा बाबा मंदिर में पूजा करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी.

Advertisements

You missed