Advertisements

खंडामौदा में युवा मेला में 5 दिवसीय रावण दहन मेला का हुआ उद्घाटन।
रिपोर्ट : देबाशीष नायक
Advertisements

बहरागोड़ा: प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव में युवा मेला के बैनर तले द्वितीय वर्ष 5 दिवसीय रावण दहन मेला का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह मनोज गिरी तथा बैंक ऑफ इंडिया शाखा प्रबंधक द्विवेंदु हेम्ब्रम ने फीता काटकर उद्घाटन किया । सर्वप्रथम उन्होंने गांव के चौक में स्थित गोपबंधु मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया । फिर अतिथियों को चौक से ढोल नगाड़ा बजाकर सभास्थल तक लाया गया । अतिथियों ने मंच पर भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया ।

इस मौके पर खंडामौदा सरस्वती शिशु मंदिर के भैया – बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया । कमिटी के सदस्यों ने कहा कहां अंतिम दिन 9 फरवरी को रावण दहन के साथ मेला समापन होगा। मौके पर मीना बाजार भी बैठा है।
Related posts:
झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी के अगुवाई में जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फिकार अंसारी को एक स्मरण पत्र सौं...
Chandil : ड्राइवर ने 28 लाख के ट्रक को चोरी कर 1 लाख 43 हजार में बेचा , 48 घंटों में कपाली पुलिस ने...
Saraikela : जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज,अवैध शराब भट्टी को तोड़ा गया तथा 2500 लीटर महुआ जा...
