Advertisements

सरायकेला। किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा आहुत सोमवार के भारत बंद को लेकर रविवार की देर शाम कॉन्ग्रेस और झामुमो ने संयुक्त रूप से सरायकेला में मशाल जुलूस निकाला।
इस अवसर पर सोमवार के भारत बंद का समर्थन करते हुए झामुमो के जिला उपाध्यक्ष भोला महंती के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया। इसमें मुख्य रूप से झामुमो जिला उपाध्यक्ष सानंद आचार्य उर्फ टुलू, सांसद प्रतिनिधि राज बागची, झामुमो नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, लिपू महन्ती,
कांग्रेस जिला महासचिव लाल बहादुर सिंहदेव, कांग्रेस का सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष राहुल मुदी, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा कैवर्त, धनपति सरदार, शहजाद आलम, सौरभ साहू, ऋषभ सेकसरिया, बड़ा बाबू सिंहदेव, सहदेव कर, राहुल आचार्य, राजा अंसारी, बीजू मोदक, चंदन मुखी, अजंबर मुखी सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।


