Advertisements

पार्वतीपुर नदी किनारे अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी, 700 किलो जावा महुआ नष्ट
रिपोर्टर – जगबंधु महतो
Advertisements

आदित्यपुर : सरायकेला के निर्देशानुसार अवर निरीक्षक उत्पाद, आदित्यपुर अंचल की टीम ने आरआईटी थाना क्षेत्र के भुआ जंगल और पार्वतीपुर नदी किनारे स्थित अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 700 किलो जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट किया गया तथा 50 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। वहीं दो संचालकों को चिन्हित किया गया जिनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। इस तरह की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी ताकि क्षेत्र को नशा मुक्त बनाया जा सके।
Related posts:
चांडिल : संथाल विद्रोह के महानायक वीर शहीद सिद्धो कान्हू चांद भैरव को हुल दिवस पर याद किया और श्रद्ध...
सरायकेला:प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों के दो वर्षों के सफल कार्यकाल पूरा होने पर का...
टुसू महिला शक्ति का प्रतिक है, झारखण्ड, बंगाल और उड़िसा में आज भी किसान टुसू के आगमन का इंतिजार करते ...
