Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर : कनवाई चालक संजय श्रीवास्तव की हत्या के आरोप में पुलिस ने छह: लोगों को हिरासत में लिया…

रिपोर्ट : दीप पाल 

जमशेदपुर सोमवार की रात परसुडीह थाना अंतर्गत गदड़ा में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने कनवाई चालक संजय श्रीवास्तव की निर्मम हत्या कर डाली.इस मामले में परसुडीह पुलिस ने छः लोगों को हिरासत में लिया‌ है ।

जिसमे तीन पुरुष और तीन महिला सामिल है । पकड़े गए अभियुक्त संजू देवी, अंजू देवी, सुनीता देवी, राहुल साह, उर्फ आनंद, आयुष साह, रोहित साह को हिरासत में लिया गया । वहीं इस घटना में शामिल संतोष साह और रोशन साह फरार बताया जा रहा है । खबरों के अनुसार मारपीट की घटना की वीडियो सामने आने पर पुलिस हरकत में तेजी आई और इस घटना में शामिल होने की संदेह में छः लोगो गिरफ्तार किया है । मृतक की बेटी ने घटना के संबंध में आप बीती बताई, किस तरह संतोष साह के पूरे परिवार मिल कर लाठी डंडे से पीट हत्या की है ।

डीएसपी लॉयन ऑर्डर टी आलम ने बताया कि, इस घटना में छः लोगों की गिरफ्तारी हुई है और जो भी लोग इस घटना में शामिल है जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी, गुनाहगार पुलिस से बच नहीं पाएंगे। ।

You missed