Spread the love

चाकुलिया: 90 वर्षीय वृद्ध महिला गीता मल्लिक का हुआ निधन, कोलकाता के नीमतला घाट में हुआ दाह संस्कार

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार निवासी 90 वर्षीय वृद्ध महिला गीता मल्लिक का निधन हो गया. मंगलवार को परिजनों ने कोलकाता के नीमतला घाट में दाह संस्कार किया. वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी और उनका इलाज चल रहा था. इस दौरान सोमवार की रात अचानक वृद्ध महिला का तबियत बिगड़ गया और उनका निधन हो गया. वे अपने पीछे पति गंगा नारायण मल्लिक समेत पांच पुत्र गौतम मल्लिक, फाल्गुनी मल्लिक, माधव मल्लिक, विश्वबंधु मल्लिक, प्रशांत मल्लिक और दो पुत्री जया कर, जोशना खां समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई. इस संबंध में प्रशांत मल्लिक (पिंटू) ने बताया कि उनकी मां का पार्थिव शरीर मंगलवार को अंतिम संस्कार के लिए कोलकाता ले जाया गया. जहां कोलकाता ने नीमतला घाट में विधि विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. उन्होंने बताया कि उनकी मां का अंतिम इच्छा थी कि कोलकाता के गंगा घाट में उनका अंतिम संस्कार हो.

Advertisements
Advertisements

You missed