Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर (दीप): मानगो बाजार में मनान दुकान के समीप तीन अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर आलू के थोक व्यापारी गुफरान से डेढ़ लाख रुपए लूट कर फरार हो गये. सूचना मिलने पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने वरीय पुलिस अधीक्षक को मामले की जानकारी दी. कुछ देर में मानगो पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और गुरफान से पूछताछ की. गुरफान का कहना है कि हमेश की तरह वे अपनी गद्दी पर 9 बजे पहुंचे थे. कुछ ही देर में एक युवक आया और उनसे होलसेल में आलू के बोरे का सौदा करने लगा. बातचीत अभी हो ही रही थी कि पीछे से युवक और आ गये. तीनों मास्क पहने थे. एक ने पिस्तौल निकालकर उसे सटा दिया. विरोध करने पर तीनों मारपीट करने लगे. एक ने पिस्तौल के बट से मारना शुरु किया. इस बीच दो बदमाशों ने कैश काउंटर खोलकर उसमे रखा हुआ डेढ लाख रुपये निकाल लिये और फरार हो गये. हाल्ला-हंगामा होने पर आसपास के लोग पहुंचे. सूचना मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह भी पहुंचे. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है. गुरफान का कहना है कि आम तौर पर उनकी गद्दी ने कैश नहीं रहता है. लेकिन आज कैश था. आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों को रुपये होने की जानकारी थी. फिलहाल पूरा मामला पुलिस की जांच का विषय बना हुआ है.

Advertisements

You missed