Advertisements
Spread the love

घाटशिला : भाजपाईयों ने झारखंड राज्य सरका के दो मंत्रियों को बर्खास्त करने का मांग किया…

दीपक नाग… ✍️

Advertisements

हाफिजूल हसन के द्वारा कहना कि, सरिया कानून को संविधान से पहले अहमियत देंगे। वहीं इरफान अंसारी का यह कहना कि, झारखंड प्रदेश में संशोधित वफ कानून को लागू होने नहीं देंगे। यह मामला राज्य के विभिन्न हिस्सों में तुल पकड़ता जा रहा है ।

आज झारखंड राज्य के इन दोनों मंत्रियों के विरोध में घाटशिला अनुमंडल के भाजपाईयों ने आक्रोश रैली मौभंडार के डाक्टर भीम राव अंबेडकर चौक से घाटशिला एस. डी. ओ. आफिस तक निकाला ।‌ हाफिजूल हसन के द्वारा कहना कि, सरिया कानून को संविधान से पहले अहमियत देंगे।

इरफान अंसारी का यह कहना कि, झारखंड प्रदेश में संशोधित वफ कानून को लागू होने नहीं देंगे, इस ब्यान के विरोध में घाटशिला एस. डी. ओ. के माध्यम से झारखंड के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उपरोक्त दोनों मंत्रियों को अपने पद से अविलंब बर्खास्त करने का मांग रखा । भाजपाईयों का कहना है कि, संविधान सर्वोपरे है । संविधान से बड़ा न तो कोई कानून का ग्रंथ है और नहीं किसी धर्म का ग्रंथ। संविधान के खिलाफ सोचना राष्ट्र के खिलाफ है । भाजपाईयों का यह भी कहना है कि, संशोधित वफ़ा कानून के खिलाफ ब्यान बाज़ी करके राज्य के कानून व्यवस्था को खराब करने की कोशिश किसी को भी नहीं करनी चाहिए।

इस आक्रोश रैली में मुख्य रुप से चंडि चरण साव, दिनेश साव, लखन मार्डि, साकेत अग्रवाल, मनोज प्रताप सिंह, दिव्यानी मुर्मू के अलावे घाटशिला अनुमंडल के अनेक मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए।

You missed