
गम्हरिया : गृष्म के पहले पखवाड़े में ही झारखंड सरकार के पेय जल आपूर्ति योजना हुआ फेल…
• जल ही जीवन है : काश ! यह छोटा सा वाक्य कम से कम उन जिम्मेदार तंत्रों को समझ में आ जाता ।

रिपोर्टर – जगबंधु महतो
गम्हरिया : अभी पुरी तरह गर्मी का मौसम ने अपना सफर पुरा नही कि पर झारखंड राज्य सरकार के पेय जल आपूर्ति योजना ने छोटा गम्हरिया में दम तोड़ने लगा है । पेयजल के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है पर संपूर्ण विभाग खुद अस्वस्थ अवस्था में पड़ा हुआ एहसास करवा रहा है।
सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत छोटा गम्हरिया पंचायत के ग्रामीणों ने गहरी चिंता जताते हुए बताया कि पिछले चार दिनों से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति लगभग पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। सामान्य दिनों में भी केवल 40 मिनट के लिए ही जलापूर्ति होती है और अब वह भी नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
महिलाएं चापा कलों से पानी लाकर घर का कामकाज किसी तरह संभाल रही हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग केवल 10 से 30 मिनट की जलापूर्ति करता है, लेकिन बिल समय पर वसूला जाता है। गौरतलब है कि झारखंड सरकार की ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के तहत कई पंचायत क्षेत्रों में जल आपूर्ति की जाती है। बावजूद इसके विभागीय लापरवाही और गर्मी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
इस बाबत कार्यपालक अभियंता जेसन होरो से संपर्क किया गया तो, उन्होंने इस मामले की जानकारी होने से खुद को अनभिज्ञ बताया। बाद में छोटा गम्हरिया पंचायत की जलसहिया से संपर्क कर बताया गया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से जलापूर्ति रुकी है। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आस-पास के क्षेत्रों में बिजली की कोई समस्या नहीं है। अंत में अभियंता ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया और संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देने की बात कही है।
बहरहाल वर्तमान इस भीषण गर्मी में जल संकट से जूझ रहे ग्रामीण । देखना है समस्या का समाधान होता है कि नहीं ?
