Spread the love

इसरो के प्रयास से इंडिगो कंपनी सील करने आयी बैंक टीम बैरंग लौटी,घंटो चले वार्ता के बाद मिली 7 दिनों की मोहल्लत

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

गम्हरिया : सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया 4th फेज स्थित इंडिगो कंपनी के अंदर संचालित एवरेस्ट इंजीनियरिंग कंपनी के बैंक से लोन लिया था। इसके पश्चात लोन एनपीए होने पर गुरुवार को कंपनी प्रतिनिधि बैंक सील करने पहुंचे। इस बीच आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की उद्यमी संगठन इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म आर्गेनाइजेशन (इसरो) की टीम अध्यक्ष रूपेश कतरियार के नेतृत्व में इंडिगो कंपनी पहुंचे।इसरो की टीम और बैंक के प्रतिनिधियों के बीच घंटो चले वार्ता के बाद बैंक की टीम ने 7 दिनों की मोहल्लत पर सहमती जताई । इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म आर्गेनाइजेशन (इसरो) की टीम अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने बताया कि कंपनी की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण बैंक से ली गई लोन एनपीए हो गई थी। फिलहाल प्रोडक्शन कार्य भी बंद है। हालांकि सरफेसी एक्ट के तहत बैंक यह कार्रवाई करने पहुंची थी। मौके पर मजिस्ट्रेट के रूप में गम्हरिया अंचल के निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह एवं पुलिस भी तैनात किए गए थे। सामान्य स्थिति एवं शांतिपूर्ण वातावरण में वार्ता होने के बाद टीम वापस चली गयी। इस वार्ता में मौके पर इसरो की टीम में संदीप मिश्रा, विकास गर्ग ,समीर सिंह, अवनीत मुतरेजा, दिनेश जायसवाल, मुकेश शर्मा ,उत्तम कुमार, सौरभ चौधरी, पंकज झा, सरोज कांत झा, अशोक सतपति, सरोज नायक, राजीव शुक्ला, अनुराग पाठक, अरविंद तिवारी, इंद्रजीत सिंह सोखी ,विनय सिंह आदि उपस्थित थे।

You missed