Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: अनियंत्रित होकर पलटा टोटो, पति पत्नी के साथ छह वर्षीय बच्ची घायल

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया – बेंद मुख्य सड़क में तरंगा गांव के समीप रविवार को तेज रफ्तार की बाइक से बचने के कारण अनियंत्रित होकर यात्री से भरा टोटो सड़क किनारे पलट गया. इससे टोटो पर सवार बड़ामारा गांव के लखन सोरेन, पत्नी मोगली सोरेन और तीन वर्षीय पुत्री सरिता सोरेन घायल हो गया. ग्रामीणों के मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सक ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया. जानकारी के मुताबिक लखन सोरेन, मोगली सोरेन, सरिता सोरेन, नेपाल कालिंदी, टूनु कर्मकार और बदरू कालिंदी टोटो पर सवार होकर बेंद की ओर जा रहा था.

लखन सोरेन ने बताया कि वह पत्नी और पुत्री के साथ बड़ामारा से पश्चिम बंगाल के गमहरिया जा रहा था. इस दौरान सामने एक तेज रफ्तार की मोटरसाइकिल आ गई उससे बचने के दौरान टोटो सड़क किनारे पलट गया. इसकी सूचना पाकर एएसआई किशुन तिरु दल बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली.

You missed