Advertisements
Spread the love

तत्काल रक्तदान कर घासी नायक युवा कल्याण समिति ने पेश की मानवता की मिसाल

Advertisements

रांची । सेवा सदन अस्पताल में भर्ती पुंदाग निवासी सिता देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जब उनकी पित्त की थैली फट गई। स्थिति गंभीर होते ही चिकित्सकों ने तत्काल चार यूनिट रक्त की आवश्यकता बताई। ऐसे संकट की घड़ी में सिता देवी के परिजन दामानंद विजय नायक ने घासी नायक युवा कल्याण समिति, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष संदीप ‘टाइगर’ नायक एवं कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश नायक से संपर्क किया।

समिति ने तुरंत मानवीय पहल करते हुए, अपने सक्रिय सदस्यों – बबलू नायक (सोशल मीडिया प्रभारी), विजय कुमार नायक, सनी नायक एवं अंकित नायक – को सेवा सदन अस्पताल भेजा, जहां चारों सदस्यों ने एक-एक यूनिट रक्तदान कर चार यूनिट ब्लड की आपूर्ति की और सिता देवी का जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा, “रक्तदान महादान है। किसी का जीवन बचाने से बड़ा पुण्य कोई नहीं।”
वहीं अध्यक्ष संदीप ‘टाइगर’ नायक ने कहा, “जरूरतमंद की जान बचाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। सेवा ही हमारी पहली प्राथमिकता है।”

घासी नायक युवा कल्याण समिति समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हुए जरूरतमंदों की सहायता कर रही है और आने वाले दिनों में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

You missed