Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती माचाडीहा के चारों अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के तहत करेंगे सहयोग

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के जामुआ पंचायत स्थित माचाडीहा के बगालपाड़ा गांव निवासी जयदेव गोप का का विगत सोमवार को गुजरात जाने के क्रम में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. इसकी सूचना पाकर शनिवार को विधायक समीर मोहंती के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि कृति सुंदर महतो ने मृतक के परिजनों को 50 किलो चावल देकर श्राद्धकर्म के लिए सहयोग किया. ज्ञात हो कि जयदेव गोप की पत्नी का भी 4 माह पहले जॉन्डिस से निधन हो गया था. जयदेव गोप के निधन से उसके 4 छोटे छोटे बच्चे के सिर से माता पिता का साया उठ गया. चारों बच्चे अनाथ हो गए और अब दादी ही एकमात्र सहारा है. सभी बच्चे अपने दादी मालती गोप के पास है. इस दुःख की घड़ी में विधायक समीर मोहंती मसीहा बनकर चारों बच्चों का बीड़ा उठाया. विधायक समीर मोहंती ने सभी बच्चों को मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के तहत आर्थिक और चिकित्सा सहायता प्रदान करने का वादा किया. इस मौके पर तापस सोरेन, बाघराय सोरेन, देबू दास आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed