Advertisements
Spread the love

आरएसबी कंपनी के प्लांट-1 में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन,255 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आरएसबी कंपनी के प्लांट-1 में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 255 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। यह आयोजन कंपनी के सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत किया गया था। रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट एसके बेहरा ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसके बेहरा ने कहा कि आरएसबी ग्रुप पिछले 25 वर्षों से देश के विभिन्न प्लांटों में नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करता रहा है। रक्तदान से बड़ा कोई दान है ही नहीं रक्तदान कन्यादान के समान है। इतनी भीषण गर्मी में भी रक्तदान करने का उत्साह मजदूरों में देखा गया। उन्होंने रक्तदाताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी केवल औद्योगिक उत्पादन में नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है।उन्होंने कहा कि कंपनी के कर्मचारियों की सेवा भावना यह सिद्ध करती है कि एक संगठित औद्योगिक इकाई समाज के लिए कैसे उपयोगी सिद्ध हो सकती है।
इस अवसर पर समाजसेवी संगीता बेहरा, एचआर हेड जय सिंह, कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण एवं तकनीकी स्टाफ उपस्थित थे।