Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती के प्रयास से उदाल गांव को मिला नया ट्रांसफार्मर

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कालापाथर पंचायत के उदाल गांव में विगत दो दिन पहले ट्रांसफार्मर जल गया था जिससे पूरा गांव अंधकार में डूब गया था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना विधायक समीर कुमार मोहंती को दी. इस दौरान विधायक ने तुरंत बिजली विभाग से बात कर 24 घंटा के अंदर ट्रांसफार्मर देने के लिए आदेश दिया. इस दौरान गुरुवार को विधायक समीर कुमार मोहंती प्रयासों पर 25 केवीए नया ट्रांसफार्मर उदाल गांव को मिला. ट्रांसफार्मर मिलने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया.

Advertisements

इस मौके पर शकीला मुर्मू, राम मुर्मू, रामजीत मुर्मू, दुर्गा सोरेन, चंद्र मोहन हेंब्रम, कृष्णा हेंब्रम, बिक्रम मुर्मू, राम चंद्र मुर्मू आदि उपस्थित थे.

You missed