Advertisements
Spread the love

आजसू ने मनाया 40वां स्थापना दिवस बलिदान दिवस के रूप में 
रांची । आजसू पार्टी ने रविवार को अपना 40वां स्थापना दिवस बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर खिजरी विधानसभा से हजारों कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ खेलगांव स्थित टाना भगत इनडोर स्टेडियम में शिरकत की। कार्यक्रम का नेतृत्व आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उरांव ने किया। नामकुम प्रखंड सहित खिजरी क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखी गई। पारसनाथ उरांव ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आजसू पार्टी एक आंदोलन की उपज है, जिसने झारखंड को अलग राज्य बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। हमें इस राज्य का दर्द सबसे ज्यादा है।” उन्होंने कहा कि आज झारखंड में बालू-कोयला की खुली लूट और प्रखंड स्तर पर चरम सीमा पर पहुंच चुका भ्रष्टाचार आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। “इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प हम बलिदान दिवस के मौके पर लेते हैं।” पारसनाथ उरांव विधानसभा स्तर पर दिखी पार्टी की एकजुटता कार्यक्रम में आजसू पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, महिला प्रतिनिधि और स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख उपस्थित जनों में शामिल रहे: केंद्रीय सचिव फूलकुमारी देवी वीणा देवी, जितेन्द्र सिंह, जलनाथ चौधरी प्रदीप जायसवाल, कुदरत शेख, राजू उरांव संजय महतो, नंदकिशोर महतो, महावीर महतो सावित्री देवी, किरण देवी, निर्मला देवी धर्मेंद्र सिंह, किशुन महतो, माथुर प्रसाद अर्जुन राम, बसंती देवी, सुनीता देवी सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राज्य के विकास और सुशासन के लिए संघर्ष के संकल्प के साथ किया गया।

Advertisements

You missed