Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: गीता देवी ने आवेदन सौंपकर पुलिस प्रशासन से की अपने लापता पति बीरेंद्र सिंह को खोजबीन करने की मांग

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार निवासी गीता देवी ने पति बीरेंद्र सिंह गुड़गांव से वापस घर नहीं पहुंचने का शिकायत लेकर थाना पहुंची. इस दौरान गीता देवी ने लिखित तौर पर बताया कि पति- बीरेंद्र सिंह जो पैशे से गाड़ी चालक (ड्राइवर) का कम करते हैं. इसी से ही हमारा रोजी-रोटी चलता है. कुछ दिन पूर्व नया बाजार निवासी अजय शर्मा के द्वारा मेरे पति बीरेंद्र सिंह को गाड़ी चलाने के लिए सुशील शर्मा, गुड़गांव, हरियाणा निवासी जो की उसका चाचेरा भाई है. उनके पास गाड़ी चलाने के लिए यहां चाकुलिया से गुड़गांव, हरियाणा भेजा था. गुड़गांव जाने का टिकट अजय शर्मा के द्वारा करवाया गया था जो की 18 अप्रैल 2025 को उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन का था. वह वहाँ पहुंचकर बीरेंद्र सिंह ने फोन पर बताया था कि काम अच्छा चल रहा है. इसके बाद फिर 8 से 10 दिन बाद मेरे पति से सीमेंट बोरा लोड अनलोड का कम कराये जाने लगा. इस दौरान पति बीरेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया की उनकी ताबियत ठीक नहीं लग रही है. लेबर का काम करने में शारीरिक रूप से कठिनाई हो रही थी. इतना सुनते ही पत्नी गीता देवी ने पति को घर वापस आने के लिए कहा. इसके बाद पति ने बताया की 22 जून को ट्रेन संख्या 12876 निलाचंल एक्सप्रेस द्वारा घर आने का टिकट उसके मालिक सुशील शर्मा द्वारा बनाया गया. इसी बीच मेरे पति का फोन खराब हो गया जिसे बनाने के लिए एक दुकानदार को गुड़गांव में ही दिया गया था. पत्नी ने बताया कि अपनी पति से उनका आखिर बार बात 21 जून की शाम में 7:30 बजे हुआ था. उसके बाद से पति से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है. उनके मालिक से फोन पर संपर्क करने पर उनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है. इस समस्या को लेकर गीता देवी ने अपने पति बीरेंद्र सिंह का खोजबीन करने की मांग की है.

Advertisements

You missed