Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: विधायक समीर कुमार मोहंती ने अनाबाद निधि झारखंड सरकार के कुल चार विकास योजनाओं का किया नारियल फोड़कर शिलान्यास

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखण्ड क्षेत्र में शनिवार को विधायक समीर कुमार मोहंती ने अनाबाद निधि झारखंड सरकार के कुल चार विकास योजनाओं का विधिवत नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया. इस दौरान प्रखण्ड के चालुनिया पंचायत अंतर्गत भंडारू गांव में ग्राम प्रधान के घर से तरुण मंडल के घर तक 500 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य, कुचियशोली पंचायत के मातापुर तालाब में 300 फीट गढ़वाल निर्माण कार्य का शिलान्यास, सिमदी पंचायत के जीरापाड़ा में 1000 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य एवं लोधाशॉली पंचायत के माटीहाना मुख्य पथ से लोधाशोली उच्च विद्यालय जाने वाली सड़क पर 400 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया.

Advertisements

इस मौके पर प्रखण्ड प्रमुख धनंजय करुणामय, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी, सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो, जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो, जिला परिषद सदस्य रायदे हाँसदा, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष शिवचरण हाँसदा, सचिव बलराम महतो, सह सचिव निर्मल महतो, जगन्नाथ महतो, सुनाराम हाँसदा, धीरज सिंह, कृति सुंदर महतो, गौतम शर्मा, कृष्णा नायक, संतोष मंडल, अक्षय नायक ,मंजू टुडू अजीत गोप आदि उपस्थित थे.