Spread the love

चाकुलिया: माकड़ी स्कूल के समीप एक कुंआ से पुलिस ने किया एक व्यक्ति का तैरता हुआ शव बरामद

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत स्थित माकड़ी स्कूल के समीप एक कुंआ से पुलिस ने 49 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार माकड़ी स्कूल टोला निवासी बुधिया हांसदा उर्फ चुनू बीते गुरूवार से अपने घर से लापता था. इस दौरान उसकी पत्नी पारसी हांसदा गांव के आसपास अपने पति की खोजबीन में जुटी हुई थी. इसी बीच शनिवार को गांव के ग्रामीण कुंआ में शव को तैरता देखा. मृतका के घर से महज कुछ दूरी पर एक पत्थर का बना कुंआ में पानी में तैरता शव को देखकर लोगों ने पुलिस को जानकारी दिया.

Advertisements
Advertisements

इसकी सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कुंआ से बाहर निकाला और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

You missed