Advertisements
Spread the love

पूर्व पार्षद की दबंगई पर लगाम नहीं सरकारी सड़क पर कारोबार, प्रशासन मौन

Advertisements

संवाददाता  :  मौसम गुप्ता

दुमका । नगर क्षेत्र के गिलान पाड़ा और सराय रोड में सड़क पर अतिक्रमण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पूर्व वार्ड पार्षद राजकुमार मोदी द्वारा सरकारी सड़क पर ट्रक खड़ा कर ईंट गिरवाकर व्यवसाय किया जा रहा है, जिससे आमजन को प्रतिदिन परेशानी झेलनी पड़ रही है।
लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर ईंट जमा कर दी जाती है, जिससे राहगीरों को निकलने में कठिनाई होती है। सुबह और दोपहर के समय जाम की स्थिति बन जाती है। बावजूद इसके, प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने अपना प्रतिक्रिया दिया जिसमें उन्होंने बताया   “रोज़ सुबह बच्चों को स्कूल ले जाने में दिक्कत होती है। एंबुलेंस तक फँस जाती है। हमने कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस है।”
इस संबंध में नगर परिषद के पदाधिकारी सीतांशु खालको ने बताया कि “पूर्व पार्षद का कहना है कि यह जमीन निजी है। उन्हें 2 दिन का समय दिया गया है कि वे आवश्यक कागजात प्रस्तुत करें। यदि वे दस्तावेज नहीं देते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”
वहीं अंचल अधिकारी अमर कुमार ने कहा “मामले की जांच के लिए अमीन को भेजा गया है। जमीन की मापी के बाद ही यह तय हो सकेगा कि यह क्षेत्र सरकारी है या निजी। उसके बाद ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।”
दुमका शहर में अतिक्रमण कोई नया मामला नहीं है। करीब 80 प्रतिशत से अधिक गलियों और रास्तों पर किसी न किसी रूप में अतिक्रमण हुआ है, जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समय-समय पर शिकायतें भी होती रही हैं, लेकिन ज़मीनी कार्रवाई सीमित ही दिखाई देती है। पूर्व पार्षद द्वारा किए जा रहे कथित अतिक्रमण पर यदि नियमानुसार और समय पर कार्रवाई नहीं की गई, तो यह एक बड़ा उदाहरण बन सकता है कि प्रभावशाली लोगों पर प्रशासनिक कार्रवाई कैसे टलती रहती है। स्थानीय लोग जल्द निष्पक्ष और ठोस कदम की मांग कर रहे हैं।

You missed