Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान को लेकर किया बैठक, प्रभारी अभय सिंह ने कहा इस अभियान के तहत लोगों को पार्टी से जोड़ें

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुआ. बैठक में मंडल स्तरीय सदस्यता अभियान को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया. इस बैठक में सदस्यता प्रभारी अभय सिंह ने पार्टी की नीतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र में सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक विस्तारित किया जायेगा. कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान ग्रामीण मंडल में प्रारंभ किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभियान में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए हर बूथ तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को इस अभियान के तहत पार्टी से जोड़ें. पार्टी के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता इस तरह के अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभायेंगे. उन्होंने कहा कि जल्द ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस क्षेत्र में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस मौके पर चंडी चरण साव, साधन मल्लिक, सतदल महतो, दिनेश सिंह, संजय दास, जया दास, मनोज अग्रवाल, चंद्रमोहन मांडी, राजीव महापात्र, सचिन पाल, अशोक पति, दीपेश पोलाई, रोहित पति आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed