
प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आम जनता की सुविधा के लिए सहायता केंद्र खोलने और बैठने की सुविधा हो… आरती कुजूर

राँची/नामकुम । मंगलवार को एक प्रतिनिधि मण्डल प्रखंड परिसर में नागरिक सुविधा बहाल करने की मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी से मुलाक़ात किया l और प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बाहर बरामदे में लोगों के बैठने की व्यवस्था और प्रखंड मुख्यालय के मुख्य दरवाजे पर लोगों के सहायता के लिए सहायता केंद्र खोलने के लिए ज्ञापन सौपा l ज्ञात हो कि प्रखंड कार्यालय में प्रतिदिन लोगों अपने काम को लेकर आना जाना रहता है, कई ऐसे भी लोग रहते हैँ जो शरीर से लाचार लोग भी पहुँचते हैं लेकिन इतना बड़ा कार्यालय जिसमे शहरी के साथ ज्यादा संख्या में ग्रामीण जनता आते हैँ किन्तु लोगों के बैठने कि कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को बहुत कठिनाई होती है,इसलिए अंचल और प्रखंड कार्यालय के बाहर लोगों के बैठने के लिए कुर्सी या बेंच की व्यवस्था हो,साथ ही लोगों के मदत के लिए सहायता केंद्र खुले ताकि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को मदत हो सके साथ ही सहायता केंद्र के पास ही पुरे कार्यालय के कक्षवार सम्बंधित विभाग की सूची अंकित हो ताकि लोगों को पदाधिकारियों को खोजने में सहायता हो सके l प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी ने जनता की सुविधा के लिए इन मांगो पर त्वरित करवाई का भरोसा दिया l प्रतिनिधि मंडल में जिला परिषद की पूर्व सदस्य आरती कुजूर पूर्व पंचायत समिति सदस्य अंजलि लकड़ा दुर्गा कच्छप, नेहा सिंह, रामु कच्छप,अमीना कुला,बबलू नायक,दुर्गी लकड़ा उप मुखिया सुजीत सिन्हा,जेवियर केरकेट्टा, चंपा टोप्पो बिरांगी तिग्गा,वंशी तिग्गा,महादेव तिग्गा, जुली कच्छप शामिल थे l

