Advertisements
Spread the love

पोटका : देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस तैकिकात में जुटी…

✒️ … अभिजीत सेन

Advertisements

कोवाली पुलिस द्वारा छापामारी एवं अनुसंधान टीम ने मंगलवार रात के 10:00 बजे छापामारी कर एक हथियार बंद संदिग्ध अपराधी को पकड़ा ।

खबरों के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि गंगाडीह के विक्की वैरायटी स्टोर के निकट एक व्यक्ति लोडेड पिस्तौल के साथ देखा गया है । खबर मिलते ही कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक मोबिन अंसारी, अजंता महतो दलबल के साथ विक्की वैरायटी स्टोर में छापामारी किया । इस दौरान वहां सिगरेट पी रहे अशोक महाकुड़ पुलिस को देखते ही भागने लगा । वही पुलिस टीम द्वारा उन्हें दौड़कर धर दबोचा लिया गया गया।

इसके पास से देसी ब्रांड का एक पिस्टल के साथ नौ जिंदा कारतूस साथ में  एस. आई. एस. सिक्योरिटी गार्ड का वर्दी बरामद किया ।

मामले को लेकर मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत द्वारा कोवाली थाने में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । उन्होंने बताया कि अपराध की योजना बना रहे अशोक महाकुड़ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अशोक महाकुड़ मोगला साई के रहने वाला है । डी. एस. पी. ने बताया कि, पुछ-ताछ के दौरान अशोक महाकुड़ ने और कुछ लोगों का नाम बताया है । जिस पर पुलिस काम सुरु कर दिया है।

You missed