Spread the love

दुमका : सड़क पर गढ्ढा है या गढ्ढे में सड़क, विकास योजना की कहानी…

नोनीहाट शोरूम के पास गड्ढा बना खतरा, बारिश में जलभराव बन रही दुर्घटना की संभावना…

Advertisements
Advertisements

सावन यात्रा के दौरान दुर्घटना की आशंका बढ़ी…

मौसम गुप्ता… ✍️

बाबा बासुकिनाथ धाम जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित नोनीहाट होंडा शोरूम के समीप गड्ढा इन दिनों एक गंभीर समस्या बन गया है। लगातार बारिश से यह गड्ढा जलभराव युक्त खतरनाक जलाशय में बदल चुका है, जिससे राहगीरों और कांवरियों को भारी परेशानी हो रही है।

सोमवार को एक बाइक सवार व्यक्ति अपनी पत्नी व छोटे बच्चे के साथ इस मार्ग से गुजर रहा था, तभी अचानक पानी से ढके गड्ढे में बाइक असंतुलित हो गई और बच्चा गिर पड़ा। सौभाग्यवश कोई गंभीर चोट नहीं आई। इसी स्थान पर एक ठेले वाले का पहिया भी फंस गया, जिससे वह गिरते-गिरते बचा।  
इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों कांवरिए, साइकिल, दोपहिया व भारी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में यह गड्ढा एक बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। सावन जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर यह लापरवाही बेहद चिंताजनक है। प्रशासन द्वारा लाइट व होर्डिंग लगाए गए हैं, किंतु सड़क की स्थिति उपेक्षित है।

स्थानीय लोग मुकेश सेन ने शीघ्र मरम्मती की मांग की है ताकि जन-जीवन सुरक्षित रह सके।