
चाकुलिया: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में चाकुलिया नगर पंचायत ने झारखंड राज्य में तीसरा स्थान किया प्राप्त
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में चाकुलिया नगर पंचायत ने झारखंड राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. स्वच्छता के क्षेत्र में चाकुलिया ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते की है. वहीं, देशभर में चाकुलिया को 484वीं रैंक मिली है. यह उपलब्धि नगरवासियों और नगर प्रशासन के लिए गर्व की बात है. नगर पंचायत के प्रशासक चंदन कुमार के नेतृत्व में नगर प्रबंधक और स्वच्छता टीम ने निरंतर मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है. प्रशासक चंदन कुमार ने कहा कि आने वाले वर्षों में और बेहतर प्रदर्शन कर चाकुलिया को टॉप रैंक में लाने का प्रयास जारी रहेगा. इस परिणाम पर संतोष जताते हुए कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए टीम ने उल्लेखनीय कार्य किया है. उन्होंने नगरवासियों से भी अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखें.


