गुड़ाबांदा जंगल के महुआ पेड़ में लटकता शव को पुलिस ने किया बरामद
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के आसनबनी और पहाड़पुर के बीच जंगल में पुलिस ने एक शव बरामद किया है. शव की शिनाख्त डाकुआसाई निवासी मिथुन मुंडा (58) के रूप में हुई है. थाना के एसआई राजेश हांसदा और एएसआई गोयेंदा उरांव ने महुआ पेड़ से लटकती शव को बरामद कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला की मृतक मिथुन मुंडा शुक्रवार से एक झोला और छाता लेकर निकला था. इसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी. वह हमेशा घर से इसी तरह चल जाता था. इस दौरान पुलिस ने वर्तमान में आत्महत्या का मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है.
Advertisements

Advertisements


