Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: नवयुवक बम’ का श्रद्धालुओं से भरा शिवभक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए हुआ रवाना

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
पावन श्रावण मास के अवसर पर ‘नवयुवक बम’ का श्रद्धालुओं से भरा शिवभक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा के लिए चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित नागा बाबा मंदिर से विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर रवाना हुआ. इस दौरान पुजारी अभिषेक पति ने पूजा संपन्न कराया. कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा के माध्यम से देवघर पहुंचेंगे और बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित करेंगे. इस अवसर पर कांवरियों के इस जत्थे में युवाओं का उत्साह, शिवभक्ति की गूंज और “बोल बम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया. इस मौके पर शिवकिशोर तिवारी, परमानंद सिंह, सन्नी मिश्रा, मुकेश सिंह, रवि सिंह, निखिल सिंह, अंगद सिंह, सुब्रत मंडल, रूपक महतो, विक्रम सिंह चौहान, महेश्वर मल्लिक, सानू मल्लिक, कार्तिक मुंडा, राजू कुमार, विकाश सिंह आदि उपस्थित थे.

Advertisements