
संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में शिक्षा क्षेत्र के कर्मियों को मिला जिला स्तर पर सम्मान


रिपोर्टर – अभिजीत सेन
जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से आकांक्षी जिला कार्यक्रम – संपूर्णता अभियान के तहत आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
पोटका प्रखंड में शिक्षा विभाग के दो प्रमुख व्यक्तियों को जिला स्तर पर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तियों में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जयश्री वायपाई और उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी शामिल हैं। दोनों को शिक्षा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय प्रयासों और योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित प्रयास संपूर्णता अभियान को मजबूती प्रदान करते हैं और जिले के शैक्षिक विकास को नई दिशा देते हैं।
कार्यक्रम के अंत में जेईपीसी परिवार की ओर से दोनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

