Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित हुआ राखी बनाओ, मेहंदी लगाओ और सावन परिधान प्रतियोगिता

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को राखी बनाओ, मेहंदी लगाओ और सावन परिधान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम विद्यालय के सचिव अमित भारतीय, मारवाड़ी महिला समिति के संगीता भारतीय, सरोज रूंगटा, सुनिता रुंगटा, वीणा रुंगटा, प्रधानाचार्य कमलाकांत प्रमाणिक ने सामूहिक दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित राखी बनाओ प्रतियोगिता में किशोर वर्ग से ध्रुवजीत बारीक प्रथम, कोयल मंडल द्वितीय एवं वृष्टि पाल तृतीय स्थान प्राप्त की. शिशु वर्ग में जिया महतो प्रथम, अभिजीत बेरा द्वितीय एवं भाग्यश्री बेरा तृतीय स्थान पर रही. मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में वृष्टि शीट प्रथम, रीना दास द्वितीय एवं अंकिता सिंह तृतीय स्थान पर रही. वहीं सावन परिधान प्रतियोगिता में आराध्या शाह प्रथम, रीमा महतो द्वितीय एवं शिउली मंडल और पार्वती नाथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही.

Advertisements

मौके पर विद्यालय के सचिव अमित भारतीय ने कहा की श्रावण मास, जिसे सावन का महीना भी कहा जाता है. भगवान शिव की पूजा करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए मनाया जाता है. सावन माह के दौरान सोमवार का दिन शुभ होता है और ऐसा माना जाता है कि यदि भक्त समर्पण के साथ भगवान शिव की पूजा करे तो भगवान शिव उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि पौराणिक कथाओं में वर्णन आता है कि इसी सावन मास में समुद्र मंथन किया गया था. समुद्र मंथन के बाद जो हलाहल विष निकला, उसे भगवान शंकर ने कंठ में समाहित कर सृष्टि की रक्षा की. लेकिन विषपान से महादेव का कंठ नीलवर्ण हो गया. इसी से उनका नाम ‘नीलकंठ महादेव’ पड़ा. विष के प्रभाव को कम करने के लिए सभी देवी-देवताओं ने उन्हें जल अर्पित किया. इसलिए शिवलिंग पर जल चढ़ाने का ख़ास महत्व है. यही वजह है कि श्रावण मास में भोले को जल चढ़ाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.

इस मौके पर लक्ष्मी सिंह, पिंकी घोष, नमिता राउत, कल्पना महतो, डोली कर, आनंदिता करुणामय, साबित्री महतो, सीमा पांडे, सोनाली दास, सैयदा खातून, मनोज महतो, विप्लव टुडू, अरुण महतो, गौरहरि दास , विकास महतो, शांतनु घोष, हरिपद महतो, तापस बेरा आदि उपस्थित थे.