Advertisements
Spread the love

चौका में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा आयोजित

Advertisements

चांडिल । झारखंड के निर्माता एवं आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर बुधवार को चौका थाना अंतर्गत फूलो-झानो मोड़, सिञ डाहार में पातकोम दिशोम पारगाना महल के तत्वावधान में एक शोक सभा आयोजित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत दिशोम गुरु के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोक सभा को संबोधित करते हुए श्यामल मार्डी ने कहा, “दिशोम गुरु शिबू सोरेन सिर्फ आदिवासी समाज के नहीं, बल्कि समस्त झारखंडवासियों के लिए एक प्रेरणास्पद व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में जल, जंगल, जमीन, सूदखोरी और नशामुक्ति के लिए अथक संघर्ष किया। उनका निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।”

इस मौके पर पातकोम दिशोम माझी पारगाना महल ने सभी गांववासियों को निर्देश दिया कि दिशोम गुरु के सम्मान में प्रत्येक गांव में माझी बाबा के नेतृत्व में शोक सभाएं आयोजित की जाएं, जिसमें सभी महिला-पुरुषों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

शोक सभा में प्रमुख रूप से श्यामल मार्डी, महेंद्र टुडू, नारान हांसदा, मकर बास्के, नेपाल बेसरा, बुद्धेश्वर किस्कू, भानू हांसदा, परेश हांसदा, रोहना टुडू, संजीत टुडू, रविंद्र टुडू, बाणेश्वर सोरेन, डोमन बास्के, करमू मार्डी, कुनाराम बास्के, चुनु टुडू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित