Advertisements
Spread the love

चांडिल को जाम से मिली राहत, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने किया एनएच-32 बायपास का लोकार्पण

Advertisements

चांडिल । वर्षों की प्रतीक्षा के बाद चांडिलवासियों को आखिरकार जाम से राहत मिली। रविवार को केंद्रीय मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ और ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने घोड़नेगी चौक से पितकी तक निर्मित एनएच-32 बायपास का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा नेता पप्पू वर्मा, राकेश वर्मा, मधु गोराई, जटाशंकर पांडेय, रामकृष्ण महतो, विशाल चौधरी, दिवाकर सिंह, देवाशीष राय, संजय चौधरी, साथ ही झामुमो गुरुचरण किस्कू,ओम प्रकाश लायक, आजसू के वरिष्ठ नेता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय उपस्थित थे। व्यापार, परिवहन और जनजीवन को मिली बड़ी राहत बायपास चालू होने से अब चांडिल बाजार के भीतर से भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह समाप्त हो गया है। इससे नियमित ट्रैफिक जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल गई है। इसके साथ ही स्थानीय व्यापार, सार्वजनिक परिवहन और जनजीवन में सहजता आई है।

सरकार की प्रतिबद्धता का उदाहरण : संजय सेठ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चांडिल बायपास इसका जीवंत उदाहरण है। भविष्य में क्षेत्र में और भी बुनियादी सुविधाएं सुलभ कराई जाएंगी।

मॉडल टाउन की दिशा में बढ़ता चांडिल

भाजपा नेता पप्पू वर्मा ने चांडिल को मॉडल टाउन के रूप में विकसित करने की मांग दोहराई। उन्होंने चांडिल में अत्याधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था और अन्य बुनियादी ढांचागत सुधारों की आवश्यकता जताई। इस पर मंत्री सेठ ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। जनता में उत्सव जैसा माहौल
बायपास सड़क के उद्घाटन को लेकर चांडिल में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बाजार समिति, व्यापार मंडल और स्थानीय नागरिकों ने इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के सफल पूर्णता पर सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर