
एमबीएनएस समूह में दो दिवसीय मेघा मल्हार महोत्सव संपन्न

चांडिल/रांची । एमबीएनएस समूह के शैक्षणिक संस्थानों में सावन महोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय ‘मेघा मल्हार महोत्सव’ का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस रंगारंग आयोजन में छात्रों ने विविध सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
महोत्सव के दौरान मेहंदी डिज़ाइन, फेस मेकअप, गीत गायन, नृत्य, रैंप वॉक, रक्षाबंधन, आभूषण निर्माण और छतरी सजावट जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और संवेदनशील अभिव्यक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना था, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास, सामूहिक सहभागिता और कौशल विकास का अवसर भी प्रदान करना था।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की भागीदारी और रचनात्मक प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा भविष्य में ऐसे आयोजन लगातार करते रहने की बात कही।

