
पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण को एक्यूप्रेशर परिषद ने दी श्रद्धांजलि

रांची/टाटीसिलवे । एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा कार्यालय, टाटीसिलवे में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं ‘आजाद सिपाही’ के संपादक स्वर्गीय हरिनारायण जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के सचिव डॉ. मधुसूदन पांडे ने की। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि “स्वर्गीय शिबू सोरेन जनमानस के बीच एक क्रांति की तरह हमेशा जीवित रहेंगे। उनके विचार, संघर्ष और नेतृत्व आज भी प्रेरणादायक हैं।”
साथ ही उन्होंने कहा कि “हरिनारायण जी पत्रकारिता की दुनिया का वह नाम हैं, जिनकी सत्य की आवाज़ और कलम की ताकत को समाज कभी भूल नहीं सकता। जब भी पत्रकारिता और सत्ता की चर्चा होगी, उनकी छवि सामने जरूर आएगी।”
इस मौके पर डॉ. बलराम महतो, योग चिकित्सा अनुज कुमार सिंह, श्री अखिल पाठक, राकेश सिंह, राजीव सिंह, संजीव शाह, पत्रकार सुरेंद्र ठाकुर, पत्रकार अर्जुन प्रमाणिक, संदीप कुमार पांडे, सुदेश महतो, डॉ. नरेश महतो, डॉ. महेश प्रजापति, ललिता कुमारी, सरस्वती कुमारी, रुकमणी कुमारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

