Spread the love

विश्व आदिवासी दिवस पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि

Advertisements
Advertisements

✍️  Arjun Kumar Pramanik

राँची/नामकुम ।  प्रखंड के खरसीदाग मैदान में आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में समिति ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों व विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रकाश लकड़ा, हाहाप मुखिया नन्हे कच्छप, 52 पड़ाह अध्यक्ष प्रदीप तिकी, रामपुर ग्राम प्रधान लक्ष्मण लकड़ा, पाहन जुरा मुंडा, सुकरा मुंडा, प्रकाश लकड़ा, पास्कल लकड़ा, अनिल लकड़ा, सुरेश नायक, मरियम लकड़ा, महिला पड़ाह अध्यक्ष सुशीला भूटकुमार, मशीदास होरो, पंचायत समिति चामू बेग, थिपिल सांगा, डुगरी मुखिया चिता कच्छप, सपारोंग ग्राम अनुज सिंह मुंडा, लालमोहन मुंडा, ज्ञान केरकेट्टा, बिनोद लकड़ा समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।