
बहरागोड़ा: शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर घर में रखे सारा सामान जलकर हुआ राख, लोगों ने तालाब से पानी लाकर बुझाया
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत खंडामौदा गांव के हेमसागर तालाब टोला निवासी घासीराम भोक्ता के एडवेस्टर घर में गुरुवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई. शॉर्ट सर्किट होने के कारण घर में रखे सारे कपड़े, पलंग, बक्सा, बर्तन, रासन, चावल, धान की बोरी समेत बक्सा में रखे नगद राशि व कुछ गहने जलकर राख हो गया. गरीमत रही की जब यह घटना घटी तब घर के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे. घटना की सूचना पाकर खंडामौदा पंचायत के उप मुखिया तनुश्री मंडल एवं लालटू बेरा उनके घर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली. घटना के बारे में पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे घासीराम भोक्ता के घर के अंदर से अचानक से धुआं निकलने लगा. धुएं को देखकर आस पड़ोस के लोगों ने उनके घर जाकर देखा तो आग पूरी तरह से पकड़ गई थी. तत्काल लोगों ने हल्ला मचा दिया और टोला के अनेकों लोग मिलकर घर का दरबाजा को तोड़ दिया और घर के पास तालाब से पानी लाकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.


