
स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025 – तीसरे दिन हुआ भव्य समापन, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

✍️ Arjun Kumar Pramanik
रांची : परिचित फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025 का तीसरा और अंतिम दिन सरला बिरला यूनिवर्सिटी के कला मंडपम हॉल में भव्य समापन समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। हजारों युवाओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
<span;>समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड के सांसद प्रदीप कुमार वर्मा उपस्थित रहे। फेलिसिटेशन सेरेमनी में एक्सपो से जुड़े प्रतिभागियों, सहयोगी संस्थाओं और प्रदर्शनकारियों को सम्मानित किया गया। आकर्षक स्टॉल पुरस्कार के तहत जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया (GSI) को विजेता, इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च (ICMR) को द्वितीय और इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्वर्णिम भारत एक्सपो ने युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को राष्ट्रीय मंच दिया है। ऐसे आयोजन राष्ट्र निर्माण की दिशा में ठोस कदम हैं और इन्हें बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाना चाहिए। आदित्य साहू ने कहा कि हजारों युवाओं की भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है। एक्सपो में प्रदर्शित नवाचार, तकनीकी विकास और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रेरणादायक रही हैं। प्रदीप कुमार वर्मा ने परिचित फ़ाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन ने युवाओं और संस्थानों को एक साथ लाकर नई सोच और शोध को प्रोत्साहित किया है। तीन दिनों तक चले इस एक्सपो में नवाचार, आत्मनिर्भर भारत, युवा सशक्तिकरण और सांस्कृतिक धरोहर को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। इसमें स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी विभागों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही। विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान करते हुए अतिथियों ने कहा कि ये स्टॉल न केवल युवाओं को प्रेरित करते हैं बल्कि भारत की वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्रगति को भी दर्शाते हैं। परिचित फ़ाउंडेशन ने समापन अवसर पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर राष्ट्र निर्माण और युवा सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, सरला बिरला पब्लिक स्कूल की प्राचार्या मनीषा शर्मा समेत अन्य शिक्षकगण और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान ने इस आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया।
Related posts:

