Advertisements
Spread the love

करम मिलन समारोह 5 सितंबर को, पदाधिकारियों का हुआ चयन

Advertisements

✍️ Arjun Kumar Pramanik

रांची/अनगड़ा । करम मिलन समारोह 2025 को लेकर आज गोंदली पोखर स्थित महावीर अखाड़ा में बाबूराम महतो की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 सितंबर 2025, शुक्रवार को कुरमी करम मिलन समारोह सह रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समारोह को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जलेश्वर महतो उर्फ मार्शल को अध्यक्ष, सुप्रेश कुमार महतो को सचिव, बाबूराम महतो को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा महेंद्र महतो, कमलेश चौधरी और जगमोहन महतो उपाध्यक्ष, जबकि जितवाहन महतो और गोवर्धन महतो उपसचिव होंगे। संरक्षक मंडल में शामिल हैं:
रामपोदो महतो, राजेश महतो, सखीचंद महतो, शिवलाल महतो, बेनीलाल महतो, विश्राम महतो, पंकज महतो, झाबूलाल महतो, नीलकंठ चौधरी, हरे कृष्णा चौधरी, सोनेलाल महतो, बसंत चौधरी, महेंद्र महतो और अशोक महतो। बैठक में यह भी तय हुआ कि आयोजन में पारंपरिक करम पूजा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा।

You missed