Spread the love

टाटीसिलवे में फर्जी एनकाउंटर के विरोध में कैंडल मार्च, सीबीआई जांच की मांग तेज

Advertisements
Advertisements

✍️ Arjun Kumar Pramanik

राँची/नामकुम ।  बुद्धिजीवी वर्ग और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सूर्य हसदा के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में जन आक्रोश रैली और कैंडल मार्च निकाला। यह रैली सीबीआई जांच की मांग को लेकर आयोजित की गई।

कैंडल मार्च की अगुवाई पूर्व विधायक रामकुमार पाहन के नेतृत्व में हुई। मार्च का प्रारंभ हरिप्रसाद मिश्र चौक से हुआ, जो इंडियन बैंक मोड़ तक पहुंचा और वहां से पुनः हरिप्रसाद मिश्र चौक पर समाप्त हुआ।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। मुख्य रूप से उपस्थित गणमान्य नागरिकों में भोला नाथ मिश्रा, मुक्तिनाथ मिश्र, नेत्री नूतन पाहन (प्रदेश कार्यालय मंत्री), राजेंद्र प्रसाद राजन साहू, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो, अमित कुमार मिश्रा, सरयुग प्रसाद, गाजू महतो, राजेश मिश्रा, सिदाम सिंह मुंडा, बिना शर्मा, बिनोद शाही, विमल महतो, रंजीत सिंहा, कृष्ण पाहन (टाटी पूर्वी के मुखिया), पूर्व मुखिया सोहन मुंडा, मनसा महतो, गिरधर मिश्र, अरविंद सिंह (विहिप), महीराम महतो, साईं नाथ महतो, गिरिधर मिश्र और अन्य कई लोग शामिल रहे।

जन आक्रोश रैली में वक्ताओं ने कहा कि सूर्य हसदा की मौत न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र सीबीआई जांच नहीं कराई गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

You missed