Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: नगर प्रशासक मोटाय बानरा ने नगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न योजना कार्यों का किया निरीक्षण

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को नगर प्रशासक मोटाय बानरा ने नगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न योजना कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान हवाई पट्टी स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कचरा प्लांट का निरीक्षण कर सुधार हेतु निर्देश दिया. साथ ही साथ कामारीगोड़ा स्थित फिकल स्लेज ट्रिटमेंट प्लांट का भी निरक्षण किया गया और कार्य में गुणवत्ता पूर्वक सुधार के साथ जल्द से जल्द प्लांट को चालू करने का निर्देश दिया गया. साथ ही प्रशासक मोटाय बानरा द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु कर्मचारी और पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

इस मौके नगर प्रबंधक अनंत कुमार खलखो, प्रभात मिंज, कनीय अभियंता रोहित लकड़ा, अनीश कुमार, मीता राय आदि उपस्थित थे.