Advertisements
Spread the love

नया वेयरहाउस खुला, झारखंड–बिहार में लुब्रिकेंट की सप्लाई होगी और मज़बूत

Advertisements

✍️  Arjun Kumar Pramanik

राँची/नामकुम :  CORONLUBES INDIA PVT. LTD.  और दक्ष एंटरप्राइजेज के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को साहू कॉम्प्लेक्स सपाही पुल के समीप , नामकुम (रांची) में एक नए आधुनिक वेयरहाउस का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में कोरोनल्यूब्स इंडिया प्रा. लि. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल शर्मा, मुख्य अतिथि पतीनाथ पंकज (एडवोकेट, हाई कोर्ट पटना), कंपनी के पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख मृत्युंजय सिंह, वरिष्ठ अधिकारी राजेश श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, दक्ष एंटरप्राइजेज की प्रोप्राइटर प्रियंका कुमारी, अनिकेत  एवं उनकी पूरी टीम ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। यह नया वेयरहाउस झारखंड और बिहार में लगातार बढ़ रही लुब्रिकेंट की मांग को ध्यान में रखकर स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को समय पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराना और बेहतर सेवा सुनिश्चित करना है।
कंपनी का कहना है कि इस पहल से स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी और रोज़गार के अवसर भी बढ़ेंगे। यह रणनीतिक कदम व्यवसाय विस्तार के साथ-साथ क्षेत्रीय औद्योगिक विकास में भी सहायक सिद्ध होगा।

You missed